खैरागढ़ उपचुनाव: अब तक 65 फीसदी से अधिक हुई वोटिंग

Update: 2022-04-12 10:14 GMT

 राजनांदगांव। खैरागढ़ विधानसभा उपचुनाव में 3 बजे तक 65 फीसदी से अधिक वोटिंग हुई है. अब महज डेढ़ घंटे बचे हैं। शाम 5 बजे मतदान खत्म हो जाएगा। इसके बाद जो मतदाता लाइन में लगे हैं, सिर्फ वहीं वोट डाल सकेंगे। उप चुनाव के लिए दोपहर 3 बजे तक 65.68 प्रतिशत मतदान हो चुका है। हालांकि जैसी संभावना जताई जा रही थी, मतदान की रफ्तार वैसी नहीं बढ़ी। हालांकि पुरुषों की अपेक्षा महिलाओं में मतदान को लेकर ज्यादा उत्साह दिखाई दे रहा है।

अपराह्न 3 बजे तक 65.04 प्रतिशत पुरूष और 66.33 फीसदी महिलाएं मतदान कर चुकी हैं। इससे पहले दोपहर एक बजे तक मतदान का प्रतिशत 52.74 था। तब महिला और पुरूष मतदाता बराबर की संख्या में वोट करने पहुंच चुके थे। अब तक जहां 52.88% पुरुषों ने मतदान किया है, वहीं 52.59% महिलाएं भी अपने मताधिकार का इस्तेमाल कर चुकी हैं। आंकड़ों की बात करें तो सुबह 11.30 बजे तक 34.56 फीसदी और सुबह 9 बजे तक 17 फीसदी मतदान हुआ था।

Tags:    

Similar News