Raipur. रायपुर। श्रावण मास के पावन अवसर पर छत्तीसगढ़ सहित पूरे देश में कांवड़ यात्रा की भक्ति लहर तेज हो गई है। कांधे पर कांवड़ और हृदय में शिवभक्ति का भाव लिए श्रद्धालु लम्बी दूरी तय कर रहे हैं। उनका उद्देश्य सिर्फ एक बाबा भोलेनाथ को जल अर्पित करना और जनकल्याण की प्रार्थना करना। यह यात्रा न केवल धार्मिक आस्था का प्रतीक है, बल्कि भक्तों के उत्साह, तप, संयम और सामूहिक चेतना का जीवंत उदाहरण भी है।
श्रद्धालु अवरोधों को न देखते हुए शिवभक्ति की शक्ति से प्रेरित होकर अपने पथ पर अडिग रहते हैं। हर वर्ष की तरह इस बार भी कांवड़ यात्रियों की संख्या में भारी वृद्धि देखी जा रही है। सुरक्षा और चिकित्सा की दृष्टि से प्रशासन ने भी विशेष व्यवस्था की है। शिवालयों में जलाभिषेक के लिए भक्तों की लंबी कतारें श्रद्धा और समर्पण का प्रतीक बन रही हैं। यह यात्रा शिवभक्ति के साथ-साथ समाज में एकता, समरसता और भाईचारे का संदेश भी दे रही है।