प्रदेश में सबसे अधिक सोलर हाई मास्क लाइट लगाने वाला जिला कबीरधाम: मंत्री अकबर

छग

Update: 2023-09-07 15:10 GMT
कवर्धा। प्रदेश के वन, परिवहन, आवास, पर्यावरण, विधि विधायी तथा जलवायु परिवर्तन मंत्री व कवर्धा विधायक मोहम्मद अकबर ने कवर्धा के ऊर्जा पार्क में जिले के नगर पालिका, नगर पंचायत व ग्रामीण अंचलों में विकास को रोशन करते हुए 1200 वाट्स 9 मीटर क्षमता के 10 करोड़ 36 लाख 35 हजार की लागत से 215 नग सोलर हाई मास्क लाइट स्थापना कार्य का भूमि पूजन किया। इससे नगर और गांव के चौक-चौराहे सोलर लाइट से रोशन होंगे। इस अवसर पर क्रेडा के सदस्य कन्हैया अग्रवाल विशेष रूप से उपस्थित थे। कैबिनेट मंत्री मोहम्मद अकबर ने कहा कि कबीरधाम जिला सबसे ज्यादा सौर हाई मास्क लाइट लगाने वाला जिला बन गया है। सोलर योजना के तहत किसानों को सोलर पंप का लाभ भी दिया जा रहा है। जिले में क्रेडा से संबंधित सभी योजनाएं लाने का कार्य किया गया है और वे सफल हुए है। उन्होंने कहा कि सोलर हाई मास्क लाइट स्थापित होने से शहर और गांव रोशन होगा। सोलर लाइट से प्रकाश होने से बिजली की बचत होगी। वहीं अक्षय ऊर्जा के विस्तार के क्षेत्र में अच्छी पहल है। इसके माध्यम से सूर्य के प्रकाश से ऊर्जा एकत्रित होकर इसका उपयोग प्रकाश के लिए होगा।
केबिनेट मंत्री व कवर्धा विधायक के विशेष प्रयास से जन आकांक्षाओं के मांग के अनुरूप जिले में कवर्धा नगरपालिका सहित जनपद पंचायत के विभिन्न ग्रामों के लिए हाई मास्ट सोलर लाइट की स्वीकृति प्रदान की गई। जिसका आज भूमिपूजन किया गया है। छत्तीसगढ़ क्रेडा को भारत सरकार की ओर से अच्छे कार्य के लिए प्रोत्साहित किया गया है। दिल्ली में आयोजित समारोह में इस क्षेत्र में बेहतरीन कार्य के लिए प्रथम पुरस्कार भी विगत दिनों प्रदान किया गया है। जिले के अनेक गांव के चौक चौराहे रोशन हो रहे है। किसान हित में भी सौर सुजला योजना के जरिये सिंचाई का लाभ भी जिले के किसानों को अधिक से अधिक दिया जा रहा है।
जिले में प्रकाश के लिए क्रेडा के चेयरमैन मिथलेश स्वर्णकार ने 215 हइट मस्ट लाइट स्वीकृत की है। जिसके तहत कवर्धा विधनसभा के अंतर्गत नगरपालिका कवर्धा क्षेत्र के अनेक चौक चौराहो के लिए 16 नग सोलर लाइट ,नगर पंचायत बोड़ला में 5 नग, सहसपुर लोहारा के लिए 5 नग, पिपरिया अंतर्गत 7 नग, बोड़ला जनपद पंचायत के अनेक गाव के लिए 44 नग, कवर्धा जनपद क्षेत्र के 69 गावो में 69 नग और सहसपुर लोहारा जनपद के लिए 29 नग की स्वकृति दी गई है। इसी तरह पंडरिया विधानसभा क्षेत्र के पंडरिया जनपद पंचायत के लिए 20 नग, जनपद पंचायत कवर्धा के लिए 12 नग और जनपद पंचायत सहसपुर लोहारा के लिए 8 नग इस तरह कुल 215 नग की स्वीकृति मिली है। इस दौरान की क्रेडा जोनल कार्यालय अधीक्षण अभियंता भानुप्रताप, जिला प्रभारी क्रेडा वैभव दुबे, अध्यक्ष नगर पालिका परिषद, कवर्धा ऋषि कुमार शर्मा, अध्यक्ष नगर पंचायत, सहसपुर लोहारा अनारा साहू, अध्यक्ष नगर पंचायत पिपरिया महेन्द्र कुम्भकार, अध्यक्ष नगर पंचायत, बोड़ला सावित्री साहू, होरीराम साहू, अध्यक्ष, कृषि उपज मण्डी समिति कवर्धा नीलकंठ साहू, उपाध्यक्ष कृषि उपज मण्डी समिति चोवाराम साहू, अध्यक्ष, जनपद पंचायत, लीलाधनुक वर्मा, उपाध्यक्ष, जनपद पंचायत, स.लोहारा मंजुशरद बंगाली, अध्यक्ष नगर पंचायत बोड़ला प्रभाती मरकाम, उपाध्यक्ष जनपद पंचायत बोड़ला सनत जायसवाल, पीतांबर वर्मा, जिला पंचायत सीईओ संदीप अग्रवाल सहित नागरिकगण उपस्थिति थे।
Tags:    

Similar News