जियो मार्ट का कस्टमर सर्विस असिस्टेंट गिरफ्तार, कर रहा था गड़बड़ी

छग

Update: 2025-12-13 09:05 GMT

बिलासपुर। शहर के प्रसिद्ध 36 मॉल स्थित रिलायंस स्मार्ट (जियो मार्ट) से लगातार सामान कम होने की शिकायत पर आखिरकार बड़ा पर्दाफाश हुआ है। सिविल लाइन थाना पुलिस ने स्टोर में CSA (कस्टमर सर्विस असिस्टेंट) के रूप में कार्यरत प्रकाश मनहर (पिता – भगतराम मनहर, उम्र 30 वर्ष, निवासी जैजैपुर, जिला जांजगीर-चांपा)को चोरी के गंभीर आरोप में गिरफ्तार कर लिया है।

6 माह से चल रहा था चोरी का खेल"पुलिस के अनुसार आरोपी प्रकाश मनहर पिछले 6 महीनों से योजनाबद्ध तरीके से स्टोर से सामान निकाल रहा था। वह ग्राहकों के लिए कम मात्रा का बिल बनाकर अधिक मात्रा का सामान बाहर निकाल लेता था और उसे अपने घर में जमा कर बाद में बेच देता था। आरोपी सीसीटीवी फुटेज में पकड़ में आया।



Tags:    

Similar News

null