जवानों के कैम्प पर देशी लॉन्चर से हमला

छग

Update: 2023-06-24 05:12 GMT

बीजापुर। छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में नक्सलियों ने हिरोली कैम्प में हमला कर दिया। उन्होंने कैंप को निशाना बनाकर देशी लॉन्चर दागे थे। इस दौरान फायरिंग भी हुई। लेकिन जवानों की सतर्कता और जवाबी कार्रवाई के बाद नक्सली अपनी जान बचाकर भाग गए। अनुमान लगाया जा रहा है कि, वे बड़े हमले की तैयारी के साथ आए थे। वहीं घटना की आधिकारिक पुष्टि अबतक नहीं हुई है।

इस खबर पर लगातार अपडेट जारी है. सही और सटीक खबरों के लिए बने रहिए jantaserishta.com पर 


Tags:    

Similar News