जरहागांव को मिलेगा नगर पंचायत का दर्जा, सीएम बघेल ने की घोषणा

Update: 2023-04-30 09:59 GMT

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने मुंगेली विधानसभा के ग्राम जरहगांव में भेंट-मुलाकात कार्यक्रम के दौरान कई घोषणा की है.  कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि यह बरसते पानी में पहला अनुभव है। क्षेत्र का विकास हमारी पहली भावना है। हमने किसानों के लिए कई काम किए। धान खरीदी में बढ़िया काम हुआ, किसान की संख्या बढ़ी, उत्पादन और रकबा बढ़ रहा है। कोदो, कुटकी, रागी और अन्य लघु वनोपज की खरीदी की हमने व्यवस्था की। भूमिहीन मजदूर न्याय योजना से हमने भूमिहीन मजदूर को आर्थिक सहायता देने का काम किया। बिजली उत्पादन भी शुरू किए, रूरल इंडस्ट्रियल पार्क के माध्यम से युवाओं को रोजगार देने का काम किया जा रहा है।

1. जरहागांव में नया कॉलेज खोला जाएगा।

2. जरहागांव को नगर पंचायत का दर्जा मिलेगा।

3. जिला अस्पताल में सिटी स्कैन की व्यवस्था होगी।

4. नगर पालिका मुंगेली में नए कार्यालय भवन का निर्माण किया जाएगा।

5. मुंगेली में नया स्विमिंग पूल निर्माण हेतु 50 लाख की घोषणा।

6. जरहागांव स्कूल का उन्नयन स्वामी आत्मानन्द स्कूल में होगा।

7. ग्राम अमोरा में जिला सहकारी बैंक का शाखा खोला जाएगा।

8. मुंगेली बाईपास में प्रकाश की व्यवस्था हेतु डेढ़ करोड़ देने की घोषणा।

9. जरहगांव पीएचसी का सीएचसी में होगा उन्न्यन।

10. ग्राम पंचायत रामगढ़ में जिला अस्पताल पहुंच मार्ग का निर्माण कराया जाएगा।

11. सर्किट जरहागांव हेतु पहुंच मार्ग का निर्माण।

12. ग्राम सेतगंगा से ग्राम कोसमतरा तक सड़क मरम्मत एवं संधारण कार्य की घोषणा।

Tags:    

Similar News