कांकेर। केशकाल घाट में लंबा जाम लगा है। दरअसल, घाट में मरम्मत कार्य के कारण मार्ग को वन वे किया गया थ। फिर भी दोनों ओर से वाहनो के आने से कई वाहन फंस गई है। जिसके चलते लंबा जाम लग गया है। इस व्यवस्था संभाल पाने में पुलिस लाचार दिखाई दे रही है। साथ ही परेशान होकर जवानो ने ट्रक चालकों से दुर्व्यवहार किया। ट्रक चालको को डंडे से पीटते, गाली गलौज करते पुलिस जवानों का वीडियो सामने आया है।

बता दें कि नेशनल हाईवे में निर्माण कार्य जारी है. जिसके चलते प्रतिदिन हादसे की खबर सामने आ रही है. निर्माण कार्य में ठेकेदार लापरवाही बरत रहे है. और अपनी मनमानी पर उतर आये है. 

Tags: