जैन समाज ने 21 परिवारों की जिंदगी में भरे खुशियों के रंग

छग

Update: 2023-03-28 17:34 GMT
रायपुर। भगवान महावीर के जन्मकल्याणक के अवसर पर जैन समाज ने मंगलवार को नेत्र ऑपरेशन शिविर का आयोजन किया। विमल महिला मंडल भैरव सोसाइटी की ओर से आयोजित इस शिविर में दिनभर में 21 लोगों की आंखों का ऑपरेशन किया गया। महिला मंडल की अध्यक्ष सुनीता दुग्गड़ और सचिव शीतल भंडारी ने बताया कि शिविर में 21 लोगों के नेत्र ऑपरेशन कर न‌ केवल उनकी आंखों का इलाज किया गया, बल्कि उनके परिवारों की जिंदगियां भी रोशन की गईं। इससे पहले सुबह 10 बजे श्री दिगंबर जैन आदिश्वर महिला मंडल नेऐ बेबी किड्स वस्त्र वितरण का आयोजन किया। इसके तहत डीकेएस अस्पताल में 100 से ज्यादा नवजातों में जरूरी कपड़ें, दवाइयां आदि बांटी गईं। वहीं वर्धमान महिला व बहु मंडल ने दोपहर 2 बजे न्यू राजेंद्र नगर स्थित वर्धमान जिनालय में बेस्ट ऑफ बेस्ट कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसके तहत धर्म संबंधी जानकारियों का प्रचार करने के लिए धार्मिक प्रश्नोत्तरी आयोजित की गई। सरिता पारख और दीपिका डागा ने बताया कि प्रश्नोत्तरी में 40 से ज्यादा लोगों ने हिस्सा लिया। सभी को इनाम देकर पुरस्कृत किया गया। इधर, लाभांडी स्थित शांति नगर बिल्डिंग में भंडारे का आयोजन भी किया गया था। इसके लाभार्थी विनोद जी बड़जात्या परिवार रहे। यहां सैकड़ों भक्तों ने भगवान की प्रसादी ग्रहण की।‌
Tags:    

Similar News