जेल अधिकारी के सरकारी क्वार्टर पर हमला

मचा हड़कंप

Update: 2022-07-14 06:01 GMT

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग के केंद्रीय जेल के जेलर के सरकारी आवास पर हमला किया गया। बताया जा रहा है कि जेलर पर 7 से अधिक आपराधिक तत्वों ने हमला किया। अपराधियों ने केंद्रीय जेल के जेलर अशोक साव के सरकारी आवास पर हमला किया और फिर वहां से भाग गए।

मिली जानकारी के अनुसार दुर्ग के केंद्रीय जेल जेलर अशोक साव के यहां सात अपराधियों ने हमला किया। ऐसे आशंका जताई जा रही है कि उन 7 आपराधिक तत्वों का जेलर के ऊपर हमला करने की सजिश थी, लेकिन ये नाकाम रही। साथ ही बताया जा रहा है कि इस घटना को जेल से छूटकर 1 अपराधी ने अन्य साथियों के साथ मिलकर अंजाम दिया है। सभी आरोपी जेलर अशोक साव पर हमला करने की फिराक में थे लेकिन जेल का दरवाजा न टूट पाने के कारण आरोपी भाग गए। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है। बता दें जेलर का आवास केंद्रीय जेल परिसर के भीतर है।

Tags:    

Similar News