आईटीबीपी के बढ़ते कदम, अबूझमाड़ से महाराष्‍ट्र तक

Update: 2025-04-24 09:36 GMT

नारायणपुर। ITBP की 45वीं वाहिनी ने 'माड़ बचाओ' अभियान के तहत छत्‍तीसगढ़ के नेलांगुर (अबूझमाड़) में महाराष्‍ट्र सीमा के पास नई C.O.B. स्‍थापित की। यह नक्‍सली गतिविधियों पर रोक लगाएगी और जनता को सुरक्षा व विकास दोनों देगी।

यह भी पढ़े 

छ्त्तीसगढ़-तेलंगाना-महाराष्ट्र की सीमा पर करीब 5 हजार जवानों ने अब तक का सबसे बड़ा ऑपरेशन शुरू किया है। यहां स्थित कर्रेगट्टा, नडपल्ली, पुजारी कांकेर की पहाड़ी पर हिड़मा, दामोदर, देवा समेत कई बड़े नक्सलियों और उनकी बटालियन को घेर लिया है। इसमें करीब 300 नक्सलियों के होने की सूचना है। ऑपरेशन 12 घंटे से अधिक समय से चल रहा है। दोनों ओर से रुक-रुककर फायरिंग भी हो रही है।

इंटेलिजेंस की माने तो नक्सलियों के पास पर्याप्त राशन पानी नहीं है। अगर है भी तो वो कुछ ही दिन चलेगा। तीनों राज्यों की फोर्स ने चारों तरफ से पहाड़ को घेर रखा है। अगर वे नीचे आए या फिर किसी भी राज्य की तरफ मूवमेंट किए तो उनका एनकाउंटर होना निश्चित है।

Delete Edit




 


Tags:    

Similar News

null