संतोष की बात है माओवादी अब समाज की मुख्यधारा से जुड़ रहे : CM विष्णुदेव साय

Update: 2025-04-18 10:58 GMT

सुकमा। जिले में सुरक्षाबलों के समक्ष 40 लाख के 11 इनामी नक्सली सहित कुल 22 नक्सलियों द्वारा आत्मसमर्पण किया गया है। सीएम साय ने कहा, यह संतोष की बात है कि माओवादी अब समाज की मुख्यधारा से जुड़ना चाह रहे हैं। आत्मसमर्पित नक्सलियों के पुनर्वास आदि के लिए नियमानुसार हर संभव प्रयत्न किए जाएंगे। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के संकल्प अनुसार मार्च 2026 तक देश-प्रदेश से लाल आतंक का समूल नाश निश्चित है।

विजय शर्मा का ट्वीट   -  नक्सलवादी आत्मसमर्पण/पीड़ित राहत एवं पुनर्वास नीति-2025" से प्रभावित होकर माओवादियों का आत्मसमर्पण लगातार जारी है। इसी कड़ी में सुकमा जिले में ₹40 लाख के कुल 22 इनामी नक्सलियों ने आत्मसमर्पण कर समाज की मुख्यधारा में वापसी की है। हम इन सभी का स्वागत करते हैं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी , गृहमंत्री अमित शाह की दृढ़ इच्छाशक्ति तथा मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के सशक्त नेतृत्व का परिणाम है कि बस्तर अब नक्सलवाद से मुक्त होकर विकास की दिशा में तेजी से अग्रसर हो रहा है।

Tags:    

Similar News