नहर मरम्मत से गांगपुर और कोरजा के किसानों को मिली सिंचाई सुविधा

गांगपुर जलाशय योजना के नहरों में सीमेंट कांक्रीट लाइनिंग का कार्य पूर्ण किया गया

Update: 2022-04-27 11:45 GMT

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही। गांगपुर जलाशय योजना की नहरों की मरम्मत से गांगपुर और कोरजा गांव के 19 कसानों को 33 एकड़ रकबे में सिंचाई सुविधा मिली है। यहां के किसानों ने वर्ष 2022 में पहली बार रबी फसल गेंहू का उत्पादन किया है।

सिंचाई सुविधा मिलने से किसानों की आय का साधन बढ़ा है। सिंचाई सुविधा मिलने से किसानों में अत्यंत हर्ष है।

जल संसाधन संभाग पेंड्रारोड ने गांगपुर जलाशय योजना के नहरों में सीमेंट कांक्रीट लाइनिंग का कार्य पूर्ण किया गया है।

गांगपुर से लाभान्वित होने वाले किसानों में यज्ञ नारायण, लल्ला सिंह, सेवा सिंह, टीकाराम, अशोक कुमार, फूलाबाई, भौसल सिंह, सरोधन एवं नन्सू शामिल है। इसी तरह कोरजा से लाभान्वित होने वाले किसानों में विजय कुमार, हरीशचंद्र, शशिकला, लोचन, गट्टू, नरेश, महेश, लल्ला, सुल्तान और बजारू शामिल है।

Tags:    

Similar News