लोहे का कटआउट फ्रेम सड़क में गिरा, रायपुर में हादसा

Update: 2025-06-01 06:24 GMT

रायपुर शहर में कई जगह विशालकाय होर्डिंग लगे है, जो गुरजने वाले लोगों के खतरा है

जनता से रिश्ता विगत कई सालों से विशालकाय खतरनाक होर्डिंग को लेकर खबर प्रकाशित करता रहा है, 

रायपुर। शहर में लगे विशालकाय विज्ञापन होर्डिंग जानलेवा साबित हो रहें। रविवार सुबह ऐसा ही एक बड़ा हादसे होते होते बचा। मरीन ड्राइव चौक में तिरंगा यात्रा का सुबह निकाली गई थी। इसी दौरान एक विशाल कट आउट के लोहे का फ्रेम गिरने से दो गाड़ियां क्षतिग्रस्त हुईं। इन कारों में सवारों को गंभीर चोटें नहीं आई है। इस दौरान इलाके में सुबह ट्रैफिक जाम की स्थिति रही।

बारिश के इन दिनों में आंधी तूफान से विज्ञापनों के पुराने पड़ चुके विशाल होर्डिंग, स्वागत गेट के स्ट्रक्चर कमजोर होकर गिरने का खतरा बढ़ गया है। निगम प्रशासन ने पिछले महीने इनके स्ट्रक्चर की जांच कर एंड फर्मों से सुरक्षा गारंटी सर्टिफिकेट लिखित में मांगा था।यह अभियान एक दो दिन बाद ही दम तोड़ गया। राजधानी में सैकड़ों ऐसे कमजोर होर्डिंग और स्ट्रक्चर किसी अनहोनी को आमंत्रण दे रहे हैं।


Tags:    

Similar News

null