बिजली टावर से लोहे का एंगल चोरी

Update: 2022-06-04 07:25 GMT

बिलासपुर। कोटा क्षेत्र के नरोतीकापा में लगे बिजली के टावर से चोरों ने एंगल पार कर दिया। पावरग्रिड कार्पोरेशन के प्रबंधक ने इसकी शिकायत कोटा थाने में की है। इस पर पुलिस जुर्म दर्ज कर चोरों की तलाश कर रही है। भरारी पावरग्रिड कार्पोरेशन के प्रबंधक दानेश्वर मेरिया ने चोरी की शिकायत की है।

उन्होंने अपनी शिकायत में बताया कि बिलासपुर से सिवनी के लिए कंपनी की ओर से बिजली का टावर लगाया गया है। टावर नंबर 89 से 93 कोटा क्षेत्र के नरोतीकापा में है। कंपनी की ओर से टावर की देखरेख के लिए चार माह में एक बार गश्त की जाती है। कंपनी के कर्मचारियों ने फरवरी महीने में टावरों का निरीक्षण किया था। इसके बाद दो जून को कर्मचारी निरीक्षण के लिए पहुंचे। इस दौरान टावर नंबर 93 से लोहे के 24 एंगल गायब थे। प्रबंधक ने इसकी शिकायत कोटा थाने में की है। इस पर पुलिस जुर्म दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।

Tags:    

Similar News