IPS बद्रीनारायण मीणा ने बस्तर रेंज आईजी का पदभार संभाला

Update: 2026-07-02 05:10 GMT

बस्तर। बद्रीनारायण मीणा (IPS) ने बुधवार को बस्तर रेंज के पुलिस महानिरीक्षक का पदभार ग्रहण किया। उन्होंने सुंदरराज पी. की जगह ली है। सुंदरराज पी. अब भारत सरकार में प्रतिनियुक्ति पर राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (ANI) में पुलिस महानिरीक्षक के रूप में नई जिम्मेदारी संभालेंगे।

पदभार ग्रहण समारोह में बस्तर जिले के पुलिस अधीक्षक शलभ सिन्हा सहित रेंज के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौजूद रहे। पुलिस महानिरीक्षक कार्यालय, बस्तर रेंज, जगदलपुर में आयोजित कार्यक्रम में सुंदरराज पी. ने बद्रीनारायण मीणा का स्वागत करते हुए उनके सफल और सुरक्षित कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं।

सुंदरराज पी. ने विश्वास जताया कि बस्तर पुलिस के अधिकारी और कर्मचारी नए IG को भी उसी समर्पण और टीम भावना के साथ सहयोग देंगे, जैसा उन्हें अपने कार्यकाल के दौरान मिला। बस्तर में अपने कार्यकाल के दौरान मिले सहयोग के लिए शासन, पुलिस मुख्यालय, बस्तर की जनता, पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों, सभी सुरक्षा बलों, नागरिक प्रशासन, जनप्रतिनिधियों और मीडिया का आभार व्यक्त किया।

Tags:    

Similar News