बिलासपुर। न्यायधानी से हुन्दुओं की भावनाओं को आहत करने वाला मामला सामने आया है, बिलासपुर के गुरुघासी दास सेंट्रल यूनिवर्सिटी एक बार फिर विवादों में है, यहां भगवान राम और महापुरुषों पर आपत्तिजनक टिप्पणी की गई है, बताया जा रहा है कि लॉ डिपार्टमेंट के कुछ छात्रों ने इस हरकत को अंजाम दिया है। घटना के आमने आते ही हिन्दुओं और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं में भारी आक्रोश है।
वहीं इस मामले में दोषियों पर FIR की मांग को लेकर बजरंग दल ने यूनिवर्सिटी प्रबन्धन के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है और जमकर नारेबाजी कर रहें है। घटना को गंभीरता से लेते हुए GGU प्रबंधन ने चार सदस्यीय जांच टीम का गठन किया है, जो 3 दिन के अंदर जांच कर रिपोर्ट सौंपेगी।
इस खबर पर लगातार अपडेट जारी है। सही और सटीक खबरों के लिए बने रहिए jantaserishta . com पर।