बलौदाबाजार-भाटापारा: खाद्य एवं औषधि प्रशासन की टीम द्वारा बुधवार को पलारी क्षेत्र मे सघन जांच अभियान चलाया गया। इस दौरान एक हॉटल मे अस्वच्छ स्थिति मे भण्डारित 10 किलो बूंदी को नष्ट कराया गया एवं नोटिस जारी किया गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार माँ आशापुरी बीकानेर स्वीट्स पलारी, बब्बू होटल पलारी, एसके सुपर मार्ट पलारी, प्रकाश ढाबा एंड फैमली रेस्टोरेंट मेन रोड कुकदा (पलारी) का निरिक्षण कर मिल्क केक, नमकीन, पनीर, वेज बिरयानी एवं खजूर का नमूना लेकर जाँच हेतु राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला प्रेषित किया गया। बब्बू होटल पलारी में अस्वास्थ्यकर दशाओं में भंडारित 10 किलोग्राम बूंदी को मौके पर नष्ट कराया गया। प्रकाश ढाबा एंड फैमली रेस्टोरेंट मेन रोड कुकदा (पलारी) में अस्वच्छता पाए जाने पर मौके पर नोटिस जारी किया गया।
खाद्य रव औषधी प्रशासन विभाग ने जिले के सभी खाद्य कारोबारियों को सख्त हिदायत दी है कि वे त्योहारों के दौरान केवल उच्च गुणवत्ता और स्वच्छता मानकों के अनुरूप ही खाद्य पदार्थों का निर्माण व विक्रय करें। बिना खाद्य पंजीयन या लाइसेंस के संचालित होने वाले अस्थायी स्टॉलों और शहरी क्षेत्रों से ग्रामीण हाट-बाजारों की ओर होने वाली संदिग्ध मिठाइयों की सप्लाई चैन पर भी कड़ी निगरानी रखी जा रही है। विभाग ने नागरिकों से भी अपील की है कि वे जागरूक रहें और पैकेटबंद मिठाइयों या सामग्रियों को खरीदते समय लेबलिंग की जाँच रव बिल अवश्य लें।
ज्ञाताव्य है कि रक्षाबंधन पर्व एवं बरसात के मौसम को दृष्टिगत रखते हुए आम नागरिकों को सुरक्षित, शुद्ध, गुणवत्तापूर्ण एवं मानक खाद्य पदार्थ उपलब्ध कराने के उद्देश्य से राज्य शासन के निर्देशानुसार जिले में सात दिवसीय सघन खाद्य सुरक्षा प्रवर्तन एवं जन-जागरूकता अभियान "बने बाबो-बने रहिवो "अभियान संचालित किया जा रहा है।

 

 

Tags: