SECL में मजदूरों के साथ हो रहा अन्याय, विरोध पर जान से मारने की मिली धमकी

Update: 2024-05-18 08:33 GMT

कोरबा। पाली में संचालित SECL परियोजना में लगे ठेका कंपनी के अधिकारी-कर्मचारी द्वारा किए जा रहे मनमानी और अभद्रता के खिलाफ मजदूरों ने विरोध प्रदर्शन किया। श्रमिक नेताओं ​​​​​ने शुक्रवार को मानिकपुर स्थित जीएम कार्यालय पहुंचे और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।

दरअसल, पाली में संचालित SECL की सरायपाली कोल परियोजना में स्टॉरेक्स मिनरल्स की ठेका कंपनी नियोजित हैं। शुक्रवार को ओवरमैन के पद पर पदस्थ SECL कर्मी कृष्ण कुमार तिवारी के साथ कंपनी के अधिकारी अभिषेक सिंह ने अभद्रता की। अधिकारी अभिषेक सिंह शराब के नशे में पहुंचा था। इस घटना के बाद श्रमिक संगठनों में आक्रोश फैल गया।

श्रमिकों का कहना है कि ठेका कंपनी के अधिकारी-कर्मचारी द्वारा खदान के भीतर काम करने वाले मजदूरों पर नियमों के विपरित काम करने का दबाव बनाया जा रहा है। वहीं ऐसा नहीं करने पर उनके साथ गाली गलौज, मारपीट करने के साथ ही जान से मारने का प्रयास भी किया जा रहा है।

Tags:    

Similar News