रायपुर। राजधानी रायपुर में एक युवक का घायल अवस्था में हाथ में कैची लेकर थाने पहुंचने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में युवक ने अपने दोस्त पर हमला करने का आरोप लगाया है। साथ ही उसने बीजेपी सांसद और कांग्रेस नेता कन्हैया अग्रवाल का नाम भी लिया है।
हालांकि, पुलिस का कहना है कि अब तक युवक ने मामले में कोई लिखित शिकायत नहीं दी है। वायरल वीडियो के अनुसार पुरानी बस्ती में रहने वाले अजीत नाम के व्यक्ति ने ये वीडियो सोशल मीडिया में अपलोड किया है। वीडियो में वो थाने के बाहर खड़ा दिखा रहा है।
वायरल वीडियो में राजेश बोलते दिख रहा है, कि उसके दोस्त ने उसे कैंची मारी। दोस्त के परिवार में शिकायत की तो उन्होंने थाने में शिकायत करने पर झूठे केस में फंसाने की बात कही। आरोपी परिजनों की इस बात से नाराज होकर वो कैंची लेकर थाना पहुंचा, तो पुलिसकर्मियों ने उसे कुछ देर बिठाया, लेकिन शिकायत नहीं ली। अजीत ने वीडियो में दोस्त, उसके परिवार के सदस्यों, पुलिसकर्मियों पर आरोप लगाए है। वायरल वीडियो को लेकर पुरानी बस्ती थाना के अधिकारियों ने अधिकृत बयान जारी नहीं किया है।
अधिकारियों के अनुसार उक्त मामलें में अब तक कोई शिकायत नहीं मिली है। वीडियो की जांच की जाएगी और संबंधित व्यक्ति से पूछताछ करके मामलें में आगे की कार्रवाई की जाएगी।