दुर्ग। जिले में बढ़ते दुर्घटनाओ को देखते हुए दुर्घटनाओं का सही आकलन करने के लिये डॉ अभिषेक पल्लव , पुलिस अधीक्षक के आदेश पर एवं विश्वास चंद्राकर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (यातायात) तथा गुरजीत सिंह उप पुलिस अधीक्षक (यातायात) के निर्देशन में समस्त थाना प्रभारियों एवं विवेचकों को irad एप के संबंध में प्रशिक्षण दिया गया.
जिसमे Irad एप का उपयोग कैसे किया जाता है, कैसे दुर्घटना उपरांत दुर्घटना की प्रविष्ठि Irad एप में की जाती है बताया गया जिसमें उप पुलिस अधीक्षक यातायात गुरजीत सिंह, रक्षित निरीक्षक अनीश सारथी उपस्थित रहे। विपिन देवांगन नोडल जिला दुर्ग irad द्वारा प्रशिक्षण पुलिस नियंत्रण कक्ष सेक्टर 06 भिलाई में दिया गया,ताकि घटनाओ के सही कारणो को पता लगा कर सड़क दुर्घटनाओं में कमी लायी जा सके।