विद्यार्थियों को दी गई मिलेट मिशन योजना की जानकारी

छग

Update: 2023-01-19 15:14 GMT
जांजगीर-चांपा। अंतर्राष्ट्रीय पोषक अनाज वर्ष के तहत् विशिष्ट माह जनवरी में विकासखंड नवागढ़, पामगढ़, अकलतरा, बलौदा व बम्हनीडीह उच्चतर माध्यमिक विद्यालयों में पोषक रागी फसल पर आधारित व्याख्यान दिये जाने हैं। इस कड़ी में विकासखंड नवागढ़ के स्वामी आत्मानंद स्कूल अंग्रेजी माध्यम जांजगीर में पोषक रागी पर शनिवार को व्याख्यान दिया गया। कृषि अधिकारी नीलम आजाद ने समस्त छात्र छात्राओं को रागी फसल के उत्पादन से होने वाले लाभ और रागी की खेती के विस्तार को बताते हुए मिलेट मिशन योजना की जानकारी दी। इस अवसर पर कृषि विभाग में आयोजित प्रदर्शनों पर चर्चा की गई तथा रागी की सफलता की कहानी भी बताई गई। कार्यक्रम में विद्यालय के प्राचार्य सहित व्याख्याता सम्मिलित हुए। अन्य वक्ताओं ने 11वीं व 12वीं के छात्र-छात्राओं को मिलेट के स्वास्थ्यगत लाभ बताते हुए छत्तीसगढ़ मिलेट मिशन के महत्वपूर्ण बिंदुओं पर व्याख्यान दिया।
Tags:    

Similar News