राज्यपाल रमेन डेका से मिली भारतीय महिला क्रिकेट टीम की फिजियोथेरापिस्ट आकांक्षा सत्यवंशी

छग

Update: 2025-12-02 15:17 GMT
Raipur. रायपुर। राज्यपाल रमेन डेका से आज राजभवन में भारतीय महिला क्रिकेट टीम की फिजियोथेरापिस्ट एवं स्पोर्ट साइंस विशेषज्ञ आकांक्षा सत्यवंशी ने सौजन्य भेंट की। आकांक्षा सत्यवंशी, जिन्होंने भारतीय टीम को विश्वकप विजेता बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई, राज्य और देश की गौरवशाली प्रतिभा के रूप में जानी जाती हैं। राज्यपाल ने उन्हें राजकीय गमछा पहनाकर सम्मानित किया और स्मृति चिन्ह भेंट कर उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर आकांक्षा सत्यवंशी ने राज्यपाल को खेल क्षेत्र में अपने अनुभव और खिलाड़ियों के स्वास्थ्य प्रबंधन के बारे में जानकारी दी।

राज्यपाल ने उनके योगदान की सराहना करते हुए कहा कि खेल विज्ञान और फिजियोथेरेपी में विशेषज्ञता रखने वाले लोग खेल क्षेत्र में खिलाड़ियों की सफलता में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने आकांक्षा सत्यवंशी को छत्तीसगढ़ और भारत का गौरव बताते हुए खेल क्षेत्र में और अधिक प्रोत्साहित करने का संदेश दिया। यह भेंट न केवल आकांक्षा सत्यवंशी के व्यक्तिगत योगदान को मान्यता देने का अवसर थी, बल्कि खेल विज्ञान और महिला खेल प्रतिभाओं के महत्व को भी उजागर करने वाला कार्यक्रम साबित हुआ। राज्यपाल ने आशा जताई कि आकांक्षा सत्यवंशी जैसी प्रतिभाएँ खेल क्षेत्र में युवाओं को प्रेरित करती रहेंगी और राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत का नाम रोशन करेंगी।
Tags:    

Similar News