रायपुर में भारतीय सेना के भीष्म टैंक का स्वागत

Update: 2024-10-03 02:17 GMT

रायपुर। भव्य सैन्य समारोह के लिए भारतीय सेना का भीष्म टैंक और अन्य आर्टिलरी का स्वागत आज सुबह ज़िला प्रशासन द्वारा इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय ज़ोरा के मुख्य गेट पर किया गया। इसके बाद एक रैली के रूप में तेलीबांधा, मरीन ड्राइव, कलेक्ट्रेट, जयस्तंभ, आश्रम चौक होते हुए साइंस कॉलेज मैदान तक लाया जायेगा।

बता दें कि आगामी 05 एवं 06 अक्टूबर को साइंस कॉलेज ग्राउंड में होने भव्य सशस्त्र सैन्य अभ्यास में सेना के जवान अपने शौर्य तथा पराक्रम का प्रदर्शन करेंगे। जिसका आज पूर्वाभ्यास साइंस कॉलेज मैदान में किया गया। जवानों ने डेयरडेविल स्टंट में विभिन्न आकार बनाते हुए शानदार प्रदर्शन किया। वहीं जवानों ने खुखरी खुमाते हुए लाजवाब खुखरी डांस किया।


Tags:    

Similar News

-->