स्वतंत्रता दिवस समारोह 2024 पुलिस परेड ग्राउंड रायपुर में, LIVE देखें इस लिंक पर
रायपुर। देश आज 78वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है। छत्तीसगढ़ में भी आजादी के इस पर्व को लेकर खासा उत्साह देखा जा रहा है। रायपुर के पुलिस परेड ग्राउंड में 78वें स्वतंत्रता दिवस का मुख्य समारोह मनाया जा रहा है। 78th Independence Day
chhattisgarh news यहां मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ध्वजारोहण कर परेड की सलामी लेंगे। इसके बाद राज्य के लोगों को संबोधित करेंगे। इसके लिए सभी आवश्यक तैयारियों को पूरा कर लिया गया है। chhattisgarh
गृहमंत्री विजय शर्मा बस्तर और केन्द्रीय राज्य मंत्री और बिलासपुर सांसद तोखन साहू मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर में तिरंगा फहराएंगे। वहीं उप मुख्यमंत्री अरुण साव बिलासपुर में ध्वजारोहण करेंगे।