पंडरी-खमतराई रोड में युवती के साथ अश्लील हरकत, 3 युवकों ने रॉड से भी किया हमला

Update: 2025-03-28 04:40 GMT

रायपुर। राजधानी की सड़कों में लोग आवारा युवकों से असुरक्षित है, सरेआम छेड़छाड़ और अश्लीलता को अंजाम देने से बाज नहीं आ रहे है, ताजा मामला खमतराई से सामने आया है, मिली जानकारी के मुताबिक एक युवती अपने मित्र के साथ पंडरी से खमतराई स्थित घर जा रही थी।

इस दौरान पंडरी-खमतराई रोड में तीन आवारा लड़के छेड़छाड़ कर अश्लील हरकत करने लगे, जिसका विरोध साथ में बैठे मित्र ने किया तो आरोपियों ने रॉड से पिटाई कर दी. फ़िलहाल खमतराई पुलिस ने 3 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, कार को जब्त किया गया है।

पीड़िता और उसके मित्र का ऑडियो 


Tags:    

Similar News