छत्तीसगढ़ में महिलाओं की सरेआम हत्या, बलात्कार एवं बढ़ते अपराध के विरोध में आज जिला मुख्यालय कचहरी चौक जांजगीर में भाजपा महिला मोर्चा द्वारा एक दिवसीय धरना प्रदर्शन हुआ.

बिलासपुर। बिलासपुर में लगातार बढ़ रहे अपराध पर अंकुश लगाने की मांग को लेकर गुरुवार को भाजपा युवा मोर्चा के पदाधिकारी व कार्यकर्ता सड़क पर उतर आए। उन्होंने थाने का घेराव कर जमकर नारेबाजी की। पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि राजनैतिक संरक्षण देने के कारण शहर में अपराध बढ़ रहा है, जिस पर शीघ्र अंकुश नहीं लगाया गया तो भाजयुमो उग्र आंदोलन करेगी।

रैली लेकर गुरुवार को सरकंडा थाना पहुंचे भाजपा युवा मोर्चा उत्तर मंडल के पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया की प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनने और शहर में कांग्रेस का विधायक बनने के बाद से लगातार अपराध बढ़ रहा है। आए दिन शहर में चोरी, लूट , जमीन कब्जा , मारपीट, गुंडागर्दी और वसूली की घटनाएं हो रही है। लेकिन राजनैतिक संरक्षण प्राप्त होने के कारण गुंडा तत्व के लोगों के खिलाफ कभी कोई कार्रवाई नहीं की जाती। दबाव में आकर पुलिस सिर्फ दिखावे की कार्रवाई कर केस को रफा दफा कर देती है। इसके चलते अपराधियों का हौसला बुलंद है।


Tags: