आरक्षक आइसीयू में, कृषि महाविद्यालय के सामने अज्ञात वाहन ने मारी ठोकर

छग

Update: 2022-03-15 07:12 GMT

बिलासपुर। डायल 112 के आरक्षक को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। जिससे उसके सिर पर गंभीर चोेटे आई है। उसे बेहोशी की हालत में सिम्स में भर्ती कराया गया। सोमवार को सुबह उसके स्वजनों ने घायल आरक्षक को अपोलो में भर्ती कराया। आरक्षक जितेंद्र मिश्रा कोनी थाना के डायल 112 वाहन में पदस्थ है। रविवार की रात वह ड्यूटी करने के बाद बाइक से वापस अपने घर सरकंडा की ओर जा रहे थे। कृषि महाविालय के सामने अज्ञात वाहन ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। जिससे जितेंद्र के सिर व शरीर के कई हिस्सों पर गंभीर चोटें आई है। वह बेहोशी की हालत में सड़क पर पड़ा था।

इसी दौरान कोनी थाना के डायल 112 को सूचना मिली। सूचना पर पुलिस की टीम घटना स्थल पहुंची। लेकिन पुलिसकर्मियों ने घायल आरक्षक जितेंद्र मिश्रा को पहचान नहीं सका और अज्ञात के नाम पर उसे सिम्स में भर्ती कर वापस लौट गए। डाक्टरों ने उसे आइसीयू में शिफ्ट कर दिया। सोमवार को सुबह उसके स्वजनों ने जितेंद्र की खोजबीन शुरू कर दी। विभाग में पता लगाया, लेकिन कही उसके बारे में जानकारी नहीं मिली। इस बीच पता चला कि आरक्षक जितेंद्र सिम्स के आईसीयू वार्ड में भर्ती है। इसके बाद स्वजनों ने उसे अपोलो में भर्ती किया। कोनी थाना प्रभारी ने पूछताछ किया। तब डायल 112 के स्टाफ ने बताया कि घटना के समय खून से लथपथ होने के कारण आरक्षक को पहचान नहीं पाया। अस्पताल में भर्ती करने के बाद वापस लौट गए।

Tags:    

Similar News