रायपुर। रायपुर पुलिस कमिश्नर डॉ. संजीव शुक्ला ने सिविल लाइन थाना प्रभारी दीपक पासवान को लाइन अटैच कर दिया है। अपराधों की बढ़ती पेंडेंसी और अपराध नियंत्रण में असफलता के चलते यह कार्रवाई की गई है।
दीपक पासवान राजधानी के सिविल लाइन थाना प्रभारी के पद पर पदस्थ थें। पुलिस कमिश्नर ने समीक्षा के दौरान थाने के कई मामले पेंडिंग पाए। एक तरफ पेंडेंसी लगातार बढ़ती जा रही थी और दूसरी तरफ अपराधों के नियंत्रण रखने में भी थाना प्रभारी असफल साबित हो रहे थे, जिससे खफा पुलिस कमिश्नर ने उन्हें लाइन अटैच कर दिया।
बता दें कि इस तरह से लाइन अटैच की रायपुर पुलिस कमिश्नरेट की यह पहली कार्रवाई है।