जनता से रिश्ता की खबर का असर, रेलवे ने अनियमितता में किया सुधार

कोटा रहवासियों ने रेलवे का जताया आभार

Update: 2025-02-21 11:47 GMT

Raipur. रायपुर। एक बार फिर जनता से रिश्ता की खबर का असर हुआ है। जिसमें रेलवे द्वारा कोटा सरस्वती नगर रेल पटरी में सड़क की अनियमितता को दूर करते हुए तत्काल इस मामले को अपने संज्ञान में लिया और रातभर में रेलवे पटरी में डामरीकरण करवा दिया है। जैसे ही काम पूरा हुआ कोटा के रहवासियों ने रेलवे के अधिकारी-कर्मचारियों का आभार जताया है।


रेलवे की अनियमिता पर जनाक्रोश कोटा में


ये था पूरा मामला

रेलवे को करोड़ों की लागत और बजट दिया जाता है मगर उसके बाद भी रेलवे में अनियमितता छाई रहती है। उदाहरण के तौर पर कोटा कालोनी के रेलवे फाटक में पिछले 3 दिन से पटरी में डामरीकरण और पटरी को ठीक करने का काम चल रहा है। मगर रेलवे के कर्मचारी बिना किसी सूचना बोर्ड के काम कर रहे है। आसपास के रहवासियों का कहना है कि बिना जानकारी के बिना नोटिस के विगत 3 दिनों से काम हो रहा है लोग अपनी जान को जोखिम में डाल रहे है। मगर रेलवे ने बिना नोटिस लगाकर रोड में गड्ढे खोद दिए है। लोगों का कहना था कि इससे अच्छा होता सड़क को बंद रखा जाए। बंद रखें रोड ज्यादा बेहतर होता कि कई लोग परिवार के साथ अपनी जान को जोखिम में डाल रहे है। इस मामलें में कोई भी रेलवे अधिकारी बयान देने से झिझक रहे है।
Tags:    

Similar News