होटल क्राउड में अवैध देह व्यापार का भंडाफोड़, होटल मैनेजर गिरफ्तार

छग

Update: 2025-12-23 18:28 GMT
Durg. दुर्ग। दुर्ग जिले के स्मृति नगर थाना क्षेत्र के जुनवानी स्थित होटल क्राउड में अवैध रूप से देह व्यापार संचालित किए जाने का मामला सामने आया है। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि होटल में ग्राहकों को बुलाकर अवैध देह व्यापार कराया जा रहा है। सूचना के आधार पर स्मृति नगर पुलिस ने मंगलवार को होटल में दबिश दी, जहां बाहर से आई दो युवतियां और होटल मैनेजर मौजूद पाए गए। पुलिस ने मामले में होटल मैनेजर प्रदीप मिश्रा (23), जो कि मध्यप्रदेश के सतना निवासी हैं, के साथ ही संदिग्ध महिला नाजरीन बानो (23) लखनऊ, उत्तर प्रदेश और सनम अंसारी (25) दमन, गुजरात को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। जांच में पता चला कि दोनों महिलाएं फ्लाइट से रायपुर एयरपोर्ट पहुंचीं और वहां से भिलाई आईं। होटल में ठहरने के बाद वे राजनांदगांव जाने की योजना बना रही थीं, लेकिन पुलिस की समय पर कार्रवाई ने उन्हें पकड़ लिया।


एएसपी और पुलिस प्रवक्ता पद्मश्री तंवर ने बताया कि रेड के दौरान पुलिस ने होटल मैनेजर से होटल से संबंधित दस्तावेज और ग्राहकों की जानकारी मांगी। इस पर मैनेजर ने पुलिस टीम से विवाद शुरू कर दिया। विवाद बढ़ने पर उसके खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई। युवतियों के खिलाफ भी पुलिस ने प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की। महिला पुलिस ने उनके तलाशी लेने और पहचान दस्तावेज मांगने पर युवतियों द्वारा पुलिस से बहस और हाथापाई करने की जानकारी दी। पुलिस ने होटल के कमरे से सभी साक्ष्य जुटाए और तीनों को कार्यपालिक
मजिस्ट्रेट
के समक्ष पेश किया। स्मृति नगर पुलिस पूरे मामले की गहन जांच कर रही है। यह पता लगाया जा रहा है कि होटल में लंबे समय से इस प्रकार की गतिविधियां चल रही थीं या यह पहली घटना है। साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि इस अवैध कारोबार में और कौन-कौन शामिल हो सकते हैं। पुलिस का कहना है कि इस कार्रवाई से दुर्ग में अवैध देह व्यापार की गतिविधियों पर अंकुश लगाने में मदद मिलेगी। नागरिकों से भी अपील की गई है कि वे ऐसी गतिविधियों की सूचना पुलिस को दें।
Tags:    

Similar News