आईजी ने पुलिसकर्मियों को दिया ईनाम

छग

Update: 2025-07-26 11:02 GMT

राजनांदगांव। राजनांदगांव रेंज के पुलिस महानिरीक्षक (IG) अभिषेक शांडिल्य ने रक्षित आरक्षी केन्द्र में वार्षिक निरीक्षण परेड का आयोजन किया। इस परेड में रक्षित केन्द्र, थाना, चौकी, यातायात शाखा और डॉग स्कॉड के कुल 170 अधिकारी और कर्मचारी शामिल हुए। आईजी के पहुंचने पर क्वार्टर गार्ड में उन्हें सलामी दी गई। उन्होंने परेड में शामिल पुलिस जवानों के टर्नआउट और परेड का निरीक्षण किया। साथ ही डॉग स्कॉड का भी निरीक्षण किया गया।

जिन अधिकारियों और कर्मचारियों का टर्नआउट साफ-सुथरा और उच्च कोटि का पाया गया, उन्हें आईजी ने उन्हें इनाम दिया। वहीं जिनकी वर्दी ठीक नहीं थी, उन्हें सुधार के लिए हिदायत दी गई। आईजी शांडिल्य ने राजपत्रित अधिकारियों और थाना प्रभारियों को स्कावर्ड ड्रिल कराने का निर्देश दिया। इसके बाद जवानों ने बेहतरीन परेड का प्रदर्शन किया। परेड के बाद एमटी शाखा वाहनों, लाइन ऑफिस स्टोर शाखा, शस्त्रागार, वस्त्रागार शाखा और रक्षित केन्द्र जिम का भी निरीक्षण किया गया। संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

इसके बाद आईजी ने उपस्थित अधिकारियों और कर्मचारियों का दरबार लेकर उनकी समस्याओं को सुना। उन्होंने समस्याओं के निराकरण के निर्देश दिए। सभी जवानों को अनुशासित रहकर अपने कार्यों का सही ढंग से निर्वहन करने के निर्देश दिए गए। आईजी ने जवानों को स्वस्थ रहने के लिए संयमित खान-पान और नियमित व्यायाम करने का भी निर्देश दिया।


Tags:    

Similar News

null