IFS अफसर अरूण प्रसाद ने छोड़ी नौकरी, इस्तीफा लेटर शासन को भेजा

Update: 2025-06-05 10:29 GMT

रायपुर। भारतीय वन सेवा के अफसर अरूण प्रसाद पी ने सेवा से त्यागपत्र दे दिया है। अरूण प्रसाद राज्य पर्यावरण संरक्षण मंडल के सदस्य सचिव पद पर हैं। अभी उनका इस्तीफा मंजूर नहीं हुआ है। भरोसेमंद सूत्रों के मुताबिक अरूण प्रसाद के इस्तीफा स्वीकृति की प्रक्रिया चल रही है। तमिलनाडू मूल के भावसे के वर्ष-06 बैच के अफसर अरूण प्रसाद मुख्य वन संरक्षक स्तर के अफसर हैं। बताया गया कि बुधवार को उन्होंने राज्य सरकार को अपना इस्तीफा भेज दिया है। उन्होंने अपने इस्तीफे व्यक्तिगत कारणों का जिक्र किया है।

राज्य पर्यावरण संरक्षण मंडल के सदस्य सचिव अरुण प्रसाद लंबे समय तक सीएसआईडीसी के एमडी रहे हैं। यही नहीं, वन विभाग में वो दंतेवाड़ा, और राजनांदगांव डीएफओ के पद पर काम कर चुके हैं। पिछली सरकार में वो सीएसआईडीसी के एमडी के साथ ही मंडी बोर्ड के एमडी भी थे।

Tags:    

Similar News

null