बालोद: छत्तीसगढ़ के बालोद जिले से एक बड़ी खबर सामने आ रही है, यहां हनुमान जी मंदिर में अज्ञात लोगों ने नुकसान पहुंचाया है। बताया जा रहा है कि मंदिर में हनुमान जी की प्रतिमा को तोड़फोड़ की है। इस घटना के बाद से स्थानीय लोगों में नाराजगी देखने को मिली है।
मिली जानकारी के अनुसार, घटना कोतवाली थाना क्षेत्र का है। जहां कुछ अज्ञात लोगों ने तांदुला नदी किनारे स्थित हनुमान जी की मंदिर में प्रतिमा को तोड़फोड़ की है। जैसे ही खबर लोगों तक पहुंची इलाके में माहौल तनावपूर्ण बना हुआ है और स्थानीय लोगों के बीच आक्रोश का माहौल है।
घटना के बाद लोगों ने इसकी शिकायत पुलिस को दे दी है। पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर ली है और मामले की जांच शुरू कर आरोपियों की तलाशी की जा रही है। फिलहाल इस बात की जानकारी सामने नहीं आई है कि अज्ञात लोगों ने किस वजह से इस वारदात को अंजाम दिया है। 
Tags: