IAS कुंदन कुमार ने मुंगेली कलेक्टर का पदभार संभाला

Update: 2025-04-21 09:32 GMT

मुंगेली। भारतीय प्रशासनिक सेवा के 2014 बैच के अधिकारी कुंदन कुमार ने आज मुंगेली जिले के ग्यारहवें कलेक्टर के रूप में कार्यभार ग्रहण किया। इस अवसर पर निवर्तमान कलेक्टर राहुल देव ने उन्हें पुष्पगुच्छ भेंटकर शुभकामनाएँ दीं और औपचारिक रूप से पदभार सौंपा।

बता दें कि छत्तीसगढ़ सरकार ने 41 IAS अफसरों का ट्रांसफर किया है। कई IAS अधिकारियों को अतिरिक्त प्रभार पर अलग-अलग विभागों का जिम्मा दिया गया है। वहीं कलेक्टर भी बदले गए हैं। इनमें दंतेवाड़ा, गरियाबंद, रायगढ़ और बिलासपुर समेत 11 जिले शामिल हैं। लिस्ट के मुताबिक कुणाल दुदावत को दंतेवाड़ा का कलेक्टर बनाया गया है। मयंक चतुर्वेदी रायगढ़ जिले के नए कलेक्टर होंगे। संजय कन्नौजे सारंगढ़ बिलाईगढ़ के कलेक्टर होंगे, नूपुर राशि पन्ना को कोंडागांव जिले का कलेक्टर बनाया गया है। कुंदन कुमार को मुंगेली जिले का कलेक्टर बनाया गया है।



 

Tags:    

Similar News

null