मुझे किसानी पसंद थी इसलिए मैं किसान बना, बच्चों के सवाल का सीएम बघेल ने दिया जवाब
सरगुजा। जब बच्चों ने पूछा कि आपने नौकरी क्यों नहीं की तो मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि मुझे लगता था कि जिसे नौकरी की जरूरत है उसे नौकरी करने देना चाहिए क्योंकि वो उसी से परिवार पालता है,तो मैं किसी ज़रूरतमंद की जगह क्यों छीनूं।मुझे किसानी पसंद थी इसलिए मैं किसान बना.
बच्चों ने पूछा आपके आदर्श कौन हैं?
तो मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि बहुत से महान लोगों से मैंने बहुत कुछ सीखा लेकिन मुझे महात्मा गांधी के कार्य बहुत पसंद हैं, इसलिए मैंने सुराजी ग्राम योजना शुरू की। क्योंकि गांधी जी कहते थे 'हिंदुस्तान गांव में बसता है।'
फैसला ...ऑन द स्पॉट : सीएम बघेल ने रघुनाथ नगर जनचौपाल में ग्रामीणों की शिकायत पर ग्राम केन्वारी के पटवारी श्री पन्नेलाल सोनवानी को तत्काल निलंबित करने के दिए निर्देश। ग्रामीणों ने पटवारी द्वारा पैसे लेकर काम करने की शिकायत मुख्यमंत्री से की थी।