पत्नी को जबरन शराब पिला रहा था पति, विरोध करने पर बेरहमी से पीटा

Update: 2022-05-10 12:07 GMT

बिलासपुर। हिर्री क्षेत्र के धौराभाठा में युवक ने साथ में शराब नहीं पीने पर अपनी पत्नी की पिटाई कर दी। मारपीट से घायल महिला ने इसकी जानकारी स्वजन को देकर हिर्री थाने में शिकायत की है। इस पर पुलिस जुर्म दर्ज कर मामले की जांच कर रही है। हिर्री क्षेत्र के धौंराभाठा में रहने वाली दिप्ती टंडन गृहणी हैं। उन्होंने बताया कि डेढ़ साल पहले उनकी शादी धौंराभाठा में रहने वाले सूरज टंडन से हुई है। सोमवार की रात उनके पति सूरज ने साथ में शराब पीने के लिए कहा। महिला ने शराब पीने से मना कर दिया। इससे नाराज उसके पति ने गाली-गलौज शुरू कर दी।

इसका विरोध करने पर उसने मारपीट की। इस बीच वह डेढ़ साल से बच्चा नहीं होने की बात भी कही। महिला ने बताया कि छह माह पहले भी उनके पति ने मारपीट की थी। मारपीट से घायल महिला ने इसकी जानकारी अपने मामा धर्मेंद्र सोनवानी को दी। इसके बाद घटना की शिकायत हिर्री थाने में की है। इस पर पुलि जुर्म दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।

Tags:    

Similar News