पत्नी की लाश के पास अधमरा मिला पति

छग

Update: 2025-09-07 11:55 GMT

जांजगीर चांपा। विवाद के बाद पति ने चाकू से पत्नी पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया। घटना में महिला की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, आरोपी पति ने पत्नी की हत्या के बाद खुद की भी नस काट ली। आरोपी को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका उपचार जारी है। घटना जांजगीर चांपा थाना क्षेत्र की है।

दरअसल, आज (7 सितम्बर) दोपहर करीब 1.40 बजे थाना जांजगीर पुलिस को सूचना मिली कि जगदीश देवांगन निवासी शारदा मंगलम के पीछे के द्वारा अपनी पत्नी के साथ लड़ाई-झगड़ा करते हुए चाकू से जानलेवा हमला कर दिया। इस सूचना पर जांजगीर पुलिस मौके पर पहुंची तो देखा कि दरवाजा अन्दर से बंद था। पुलिस द्वारा दरवाजा को तोड़कर अंदर प्रवेश किया गया। इस दौरान दोनों पति-पत्नी बेहोशी के हालत में पड़े थे। पुलिस ने तत्काल दोनों को इलाज के लिए जिला अस्पताल जांजगीर में भर्ती कराया।

इलाज के दौरान महिला की मौत हो गई। आरोपी गंभीर रूप से घायल है, जिसका उपचार जारी है। आरोपी ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि उसके द्वारा ही घटना को अंजाम दिया गया था।आरोपी ने पत्नी से विवाद के बाद चाकू से उसके ऊपर ताबड़तोड़ हमला कर दिया। घटना के बाद आरोपी पति ने चाकू से अपनी नस काटकर आत्महत्या करने का प्रयास किया था। आरोपी पति का इलाज जारी है, पुलिस सभी तथ्यों की जांच/विवेचना कर रही है।


Tags:    

Similar News

null