भालू के हमले से पति-पत्नी घायल, जलाऊ लकड़ी लेने गए थे जंगल

Update: 2022-03-03 09:26 GMT

सांकेतिक तस्वीर 

कोरबा। कोरबा जिले में भालू की हमले से पति-पत्नी घायल हो गए है। पत्नी को मामूली चोंटे आई है वही पति गम्भीर रूप से घायल हो गया है। घायल बांगो थाना अंतर्गत अरसिया का है।

मिली जानकारी के मुताबिक, बुधराम धनवार और उसकी पत्नी गांव के पास जंगल में जलाऊ लकड़ी लेने गए हुए थे। उसी दौरान दोनों पर भालू ने हमला कर दिया। घटना की सूचना पर पहुंची 112 की टीम ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। वनविभाग के कर्मचारी मौके पर पहुंचे। 


Tags:    

Similar News