लोको पायलटों का हंगर स्ट्राइक, भूखे रहकर 12 घंटे चलाएंगे ट्रेन

Update: 2022-06-06 06:47 GMT
लोको पायलटों का हंगर स्ट्राइक, भूखे रहकर 12 घंटे चलाएंगे ट्रेन
  • whatsapp icon

रायपुर। ऑल इंडिया लोको पायलट ने प्रदेश में अपनी मांगों को लेकर हुंकार भरी है। आज हंगर स्ट्राइक करने का ऐलान किया है। ऑल इंडिया लोको पायलट गर्मी में भूखे रहकर 12 घंटे ट्रेन चलाएंगे। वहीं सबसे बड़ी बात ये है कि देश में मची कोयला संकट के बीच लोको पायलट काम छोड़कर प्रदर्शन में नहीं आएंगे। इसके साथ ही अन्य ट्रेनों का परिचालन भी बाधित नहीं होगा।

ऑल इंडिया लोको पायलट संगठन अपनी 12 सूत्रीय मांगों को लेकर विरोध प्रदर्शन करेंगे। रायपुर, बिलासपुर, भिलाई, दल्ली राजहरा के सदस्य विरोध जताएंगे। इसे लेकर संगठन ने पूरी तैयारी कर ली है।

Tags:    

Similar News

-->