भगवा तोरण लहारते रामभक्तों की निकली विशाल शोभायात्रा

छग

Update: 2023-03-31 16:05 GMT
धमतरी। रामनवमी के पावन पर्व पर श्रीराम नवमी आयोजन समिति के द्वारा धर्म की नगरी से अंलकृत धमतरी मे विशाल शोभयात्रा का आयोजन किया गया। इसमें लगभग 7 हजार से अधिक रामभक्त बाजे गाजे व नयनाविराम श्रीराम की रथयात्रा एवं झांकी निकालकर नाचते गाते राम के रस मे डुबकर इस शोभायात्रा में शामिल हुए। रामनवमी आयोजन समिति महाकालेश्वर मंदीर बनियापारा के द्वारा रामनवमी महोत्सव को लेकर आकर्षक स्वर्ण रथ की भांति अंलकृत रथ पर भगवान श्री राम जी को विराजमान कर विधिवत् पूजा अर्चना के पश्चात् शाम 5 बजे जय श्री राम जयघोष के साथ हजारो की संख्या मे भगवा ध्वज लहराते बनियापारा महाकालेश्वर मंदीर से भव्य शोभायात्रा निकाली।
इसमें हर वार्ड व आसपास के गांव के रामभक्त भजन मंडली, झांकी, डीजे व गाजे बाजे के साथ अलग अलग टोलीयों के रूप मे आकर शोभायात्रा में शामिल हुए। शोभा यात्रा का शहर के चौक चौराहे में जगह जगह विभिन्न सामाजिक संगठनो के द्वारा पुष्पवर्षा कर स्वागत किया गया। साथ ही शोभायात्रा के दरम्यांन जगह जगह प्रसादी वितरण व पेयजल की व्यवस्था भी धर्मप्रमियो के द्वारा किया गया था। यह शोभायात्रा शहर के रत्नाबांधा चौक मकई चौक, गोल बाजार, मठ मंदिर चौक,चमेली चौक, सदर बाजार ,गणेश चौक, रामबाग से होकर बिंदवासनी मंदिर पहुंचकर समाप्त हुई। गौरतलब रहे कि इस शोभायात्रा को लेकर पुलिस कप्तान प्रशांत ठाकुर के निर्देश पर पुलिस प्रशासन काफी मुस्तेद नजर आई। शोभा यात्रा को लेकर पुलिस तगड़ी व्यवस्था की गई थी ..जगह जगह सिविल ड्रेस में पुलिस की टीम मौजूद थी जो लोगो की गतिविधियों पर अपना नजर बनाये हुई थीं।
Tags:    

Similar News

-->