राजनांदगांव। कमला कॉलेज रोड में मौजूद फुरसत के पल होटल में जमकर तोड़फोड़ हो गई। वहीं होटल संचालक की तीन भाइयों ने पिटाई भी कर दी। मामला प्रॉपर्टी के बंटवारे को लेकर हुए पुराने विवाद का है। पुलिस ने मारपीट व तोड़फोड़ करने वालों पर एफआईआर किया है।
होटल संचालक आयुष गुप्ता का अपने चचेरे भाइयों कमल गुप्ता, मयंक गुप्ता और आलोक गुप्ता से प्रॉपर्टी बंटवारे को लेकर पुराना विवाद था। इसी विवाद को लेकर मंगलवार दोपहर 2 बजे कमल, मयंक और आलोक फुरसत के पल होटल में पहुंचे। जहां मौजूद आयुष गुप्ता से गाली-गलौज करते हुए मारपीट की। इसके बाद होटल के सामानों में तोड़फोड़ कर दी।
इस खबर पर लगातार अपडेट जारी है। सही और सटीक खबरों के लिए बने रहिए jantaserishta . com पर।