जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक के नवनियुक्त अध्यक्षों का सम्मान

Update: 2021-08-01 14:28 GMT

रायपुर। सहकारिता मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम की अध्यक्षता में शनिवार 31 जुलाई को जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक के नवनियुक्त अध्यक्षों का सम्मान समारोह अपेक्स बैंक मुख्यालय नवा रायपुर में आयोजित किया गया।  मंत्री डॉ. टेकाम ने सम्मान समारोह को सम्बोधित करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ की अर्थव्यवस्था खेती पर आधारित है। किसानों, आदिवासियों और महिलाओं की आमदनी का मुख्य जरिया खेती-बाड़ी के अलावा वनोपज संग्रहण, मछलीपालन, पशुपालन और कुटीर उद्योग है। किसानों के हित में राज्य सरकार ने नरवा, गरूवा, घुरवा और बाड़ी पर आधारित कार्ययोजना का मैदानी स्तर पर क्रियान्वयन किया है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में सरकार का लक्ष्य यहां के जल, जंगल और जमीन पर छत्तीसगढ़ के निवासियों का हित सुरक्षित रखना है। साथ ही किसानों, आदिवासियों और महिलाओं को न्याय, स्वाभिमान एवं स्वावलंबन की जिन्दगी उपलब्ध कराना है। उन्होंने कहा कि सरकार किसानों की आय दोगुना करने की दिशा में कार्य कर रही है। वर्ष 2020-21 में 92 लाख मीट्रिक टन धान की सुचारू रूप से खरीदी की गई। सरकार द्वारा प्रदेश के किसानों, खेतिहर मजदूरों और महिलाओं के हित में राजीव गांधी न्याय योजना और गोधन न्याय योजना का सफल क्रियान्वयन किया जा रहा है। राजीव गांधी किसान न्याय योजना अंतर्गत वर्ष 2019-20 में 5596 करोड़ रूपए की राशि 18 लाख 38 हजार 593 किसानों के खाते में अंतरित की गई। वर्ष 2020-21 में प्रथम किश्त की राशि 1500 करोड़ रूपए किसानों के खाते में प्रेषित कर दी गई है।

Tags:    

Similar News