गृहमंत्री विजय शर्मा ने रक्षाबंधन के दिन दन्तेश्वरी माई से आशीर्वाद लिए
दंतेवाड़ा। गृहमंत्री विजय शर्मा ने रक्षाबंधन के दिन दन्तेश्वरी माई से आशीर्वाद लिए। उन्होंने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा, आज रक्षाबंधन के दिन दंतेवाड़ा में बस्तर और हम सबकी आराध्य देवी दन्तेश्वरी माई का आशीर्वाद प्राप्त किया। बोलो दंतेश्वरी माई की जय
यह भी पढ़े
बस्तर की आराध्य देवी मां दंतेश्वरी को कच्चे सूत से बनी राखी चढ़ाई गई। ये यहां की करीब 800 साल पुरानी परंपरा है। जिसे शुक्रवार (8 अगस्त) की शाम निभाई गई। यह परंपरा पूरी कर फिर रक्षाबंधन का त्योहार मनाया जाता है। आज गांव से लेकर शहर भर में लोग पर्व मनाएंगे।परंपरा के मुताबिक मंदिर के सेवादारों ने माता के लिए राखी तैयार की थी, जिसे सरोवर में धोया गया फिर महाआरती का आयोजन कर माता को राखी अर्पित की गई। मान्यता है कि रक्षा बंधन पर्व मनाने से किसी भी तरह का कोई विघ्न या बाधाएं नहीं आती।
रक्षाबंधन पर माता को कच्चे सूत से बनी राखी चढ़ाकर 'राखी तिहार' मनाने की यह परंपरा करीब 800 साल से चली आ रही है। मंदिर के पुजारियों की माने तो दंतेवाड़ा में कतियाररास के मादरी परिवार के सदस्य माता के सेवादार हैं।