रायपुर। गृहमंत्री विजय शर्मा ने रायपुर के प्रसिद्ध होटल मंजू ममता में स्वल्पाहार और चाय का आनंद लिया। उन्होंने X पर किस्सा बताते फोटो भो शेयर किया है। जब कॉलेज में थे तो हॉस्टल से यहां आया करते थे नाश्ता करने। कॉलेज के दिनों की याद आ गई।

इस दौरान विजय शर्मा ने कहा कि, पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल बड़े नेता हैं। क्या इतने बड़े नेता पर दबाव देकर काम करना संभव है? क्या उन्होंने कुछ गलत कर रखा है, जिसे लेकर वे डरेंगे। नहीं किया है तो उन्हें किस बात का डर है? हमारे खिलाफ तो 18 FIR दर्ज की गई है।

विजय शर्मा ने कहा कि, किस व्यक्ति को किस पार्टी में रहना है या नहीं रहना, यह उनका व्यक्तिगत विचार होता है। भाजपा के पास ऐसे-ऐसे आवेदन और प्रस्ताव हैं, जिसे कहा जाए तो न जाने क्या-क्या बातें हो जाएं। शामिल करने से पहले जो व्यक्ति ठीक है, जिसके संस्कार ठीक हैं, उसे देखा जाएगा।

Tags: