गृहमंत्री विजय शर्मा ने सुरक्षाबलों को दी बधाई, गरियाबंद में 10 नक्सली ढेर

छग

Update: 2025-09-11 17:24 GMT
Raipur. रायपुर। छत्तीसगढ़ में नक्सलवाद के खिलाफ जारी अभियान में सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता मिली है। गृहमंत्री विजय शर्मा ने इस उपलब्धि पर सुरक्षाबलों को बधाई दी और कहा कि माओवादियों के खिलाफ हमारे जवानों ने आज एक और बड़ी जीत हासिल की है। गरियाबंद जिले में चलाए गए संयुक्त अभियान में CRPF की कोबरा कमांडो, छत्तीसगढ़ पुलिस और DRG ने मिलकर ₹1 करोड़ के इनामी कुख्यात नक्सली सीसीएम मोडेम बालकृष्णा उर्फ मनोज सहित 10 नक्सलियों को ढेर कर दिया।


गृहमंत्री विजय शर्मा ने कहा कि यह सफलता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के मजबूत नेतृत्व और स्पष्ट दृष्टिकोण का परिणाम है। उन्होंने कहा कि सुरक्षा बलों का मनोबल ऊँचा है और वे पूरी प्रतिबद्धता से 31 मार्च 2026 से पहले लाल आतंक का पूर्ण उन्मूलन करने के लिए कार्य कर रहे हैं।
इस अभियान के दौरान जंगलों में नक्सलियों की मौजूदगी की जानकारी मिलने पर CRPF, छत्तीसगढ़ पुलिस और DRG की संयुक्त टीमों ने ऑपरेशन शुरू किया। सुरक्षाबलों ने सतर्कता और रणनीतिक कार्यवाही के तहत मोडेम बालकृष्णा सहित 10 कुख्यात नक्सलियों को मार गिराया। मोडेम बालकृष्णा पर ₹1 करोड़ का इनाम घोषित था और वह नक्सल संगठन में केंद्रीय कमेटी सदस्य के रूप में सक्रिय था। इस कार्रवाई से नक्सल संगठन को बड़ा झटका लगा है।
गृहमंत्री ने कहा कि नक्सलवाद की जड़ें अब कमजोर हो रही हैं और समाज में शांति स्थापित करने की दिशा में यह अभियान महत्वपूर्ण साबित होगा। उन्होंने सुरक्षाबलों की बहादुरी की सराहना करते हुए कहा कि यह सफलता सिर्फ सुरक्षा बलों की वीरता नहीं, बल्कि पूरे देश की इच्छाशक्ति का प्रतीक है। उन्होंने नागरिकों से भी अपील की कि वे नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में सुरक्षा बलों का सहयोग करें और नक्सलवाद को खत्म करने की प्रक्रिया में साथ आएँ।
गृहमंत्री ने प्रधानमंत्री मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का धन्यवाद करते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में नक्सल उन्मूलन अभियान को मजबूती मिल रही है। उन्होंने कहा कि सुरक्षा बलों के लिए विशेष संसाधन, प्रशिक्षण और तकनीकी सहायता उपलब्ध कराई जा रही है, जिससे ऑपरेशन और प्रभावी बन सके। राज्य सरकार ने कहा है कि नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में विकास कार्यों को बढ़ावा दिया जाएगा और आत्मसमर्पण करने वाले नक्सलियों के लिए पुनर्वास योजनाएँ लागू की जाएँगी। साथ ही सुरक्षा और निगरानी व्यवस्था को और मजबूत किया जाएगा ताकि नागरिक सुरक्षित महसूस करें और क्षेत्र में विकास के रास्ते खुलें।
Tags:    

Similar News