कांग्रेस भवन में हर्षोल्लास के साथ मनाई गई होली, दिग्गज नेताओं ने उड़ाए गुलाल

छग

Update: 2022-03-18 12:54 GMT

कांकेर। छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में अफसर और नेताओं ने साथ मिलकर होली मनाई है। इस मौके पर कांकेर जिले के वृद्धा आश्रम के बुजुर्ग भी मौजूद रहे। कांकेर के विधायक शिशुपाल सोरी, SP शलभ सिन्हा समेत कई अधिकारी और नेताओं ने जमकर रंग गुलाल उड़ाया है। अफसर और नेता अमिताभ बच्चन के मशहूर सॉन्ग 'रंग बरसे भीगे चुनर वाली' में थिरकते हुए नजर आए।

कांकेर जिले के SP शलभ सिन्हा ने खुद 'होली खेले रघुवीरा अवध में' गाना गाया। SP के गाने में सभी अधिकारी और नेता भी झूम उठे। कांकेर में मनाई गई इस होली में खास बात यह रही कि BJP और कांग्रेस दोनों पार्टियों के दिग्गज नेताओं ने साथ मिलकर रंग गुलाल उड़ाया। BJP के कद्दावर नेता दिलीप जायसवाल समेत अन्य नेताओं ने एक दूसरे के चेहरे पर रंग लगाकर होली की शुभकामनाएं देते गले भी मिले।

बस्तर के संभागीय मुख्यालाय जगदलपुर में कांग्रेसियों में भी होली का रंग चढ़ता दिखा। कांग्रेस भवन में कार्यकर्ताओं ने जमकर होली खेली। कांग्रेस कमेटी के जिला अध्यक्ष राजीव शर्मा संग कार्यकर्ताओं ने होली मनाई। इस दौरान केवल शहर ही नहीं बल्कि आस-पास के गांव के कांग्रेसी कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।

Similar News