बाथरूम में आया हाई अटैक, 80 साल के बुजुर्ग की मौत

छग

Update: 2024-05-24 01:34 GMT

बिलासपुर। नगर निगम की ओर से संचालित स्वीमिंग पूल में तैरने गए 80 साल के बुजुर्ग डीसी तिवारी बाथरूम में फिसलकर गिर गए। इसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। उनका निधन दिल का दौरा पड़ने से बताया जा रहा है। दरअसल तिवारी का स्वीमिंग जुनून था। में 80 की उम्र में भी स्वीमिंग के लिए जाते थे। आखिरकार स्वीमिंग करने के बाद उन्होंने इस संसार से अलविदा कह दिया।

उनके मित्र संजय अनंत ने बताया कि स्वीमिंग उनके लिए एक पैशन, जिंदगी का हिस्सा था। 80 के करीब आयु में भी वे उत्साह से भरे हुए थे। गुरुवार की सुबह वे समय पर आए और फिर सभी के साथ स्वीमिंग की। इस दौरान हास्य योग हुआ। शेर पढ़कर सभी ने हरि ओम का उच्चारण किया। स्वीमिंग के बाद तिवारी कुछ असामान्य थे। डा. चौधरी और संजय ने उन्हें वाशरूम ले गए और वहीं से वे इस संसार को हमेशा के लिए छोड़ गए। डा. चौधरी, डा. जोशी ने बताया कि हार्ट अटैक आ गया था। स्वीमिंग कस्टयूम पहने तिवारी पूल से ही संसार छोड़ गए। पिछले वर्ष ही उनके डाक्टर ने स्विमिंग करने से मना किया था, किन्तु वे कहते थे अब इस उम्र में जो होना है, सो होगा, मैं तैरना नहीं छोड़ सकता।

Tags:    

Similar News