डीजल और पेट्रोल की भारी किल्लत, लोग परेशान

Update: 2022-06-17 07:37 GMT

जगदलपुर। शहर में डीजल पेट्रोल की भारी किल्लत हो गई। लोग डीजल भराने पम्प जा रहे है लेकिन बिना डीजल पेट्रोल भराये ही वापस लौट रहे है। पेट्रोल पम्पों में डीजल नहीं मिलने से लोग परेशान हो रहे है। इसके साथ ही शहर के दर्जनों पेट्रोल पम्पों में डीजल की भारी किल्लत हो गई है। लोग पेट्रोल भाराने के लिए इधर-उधर भटक रहे है।

इसे भी पढ़े  - क्या देश में पेट्रोल-डीजल का संकट (Petrol-Diesel Crisis) आ गया है? यह एक ऐसा सवाल है, जो इस समय कई लोगों के दिमाग में चल रहा है। इसका कारण है कि मध्य प्रदेश, राजस्थान, हरियाणा, गुजरात, पजाब, हिमाचल और कर्नाटक में पेट्रोल-डीजल की कमी (Shortage of Petrol and Diesel) से जुड़ी खबरें सामने आना। इन राज्यों में कुछ पेट्रोल पंप (Petrol Pumps) तेल की कमी का सामना कर रहे हैं। अब कुछ पेट्रोल पंप्स में फ्यूल की कमी की अफवाह तेजी से फैली और लोगों को लगने लगा कि पेट्रोल-डीजल का संकट खड़ा हो गया। सरकार ने इससे इन्कार किया है। सरकार ने कहा कि पेट्रोल और डीजल का उत्पादन किसी भी मांग में वृद्धि को पूरा करने के लिए पर्याप्त है। इंडियन ऑयल (Indian Oil) के डायरेक्टर ने भी कहा है कि देश में पेट्रोल-डीजल के संकट जैसी बातें अफवाह हैं। 

Tags:    

Similar News