जशपुर समेत 8 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

Update: 2025-08-10 02:49 GMT

रायपुर। राजधानी समेत कई जिलों में एक हफ्ते से ज्यादा समय से बारिश नहीं हुई है। इस वजह से लोग गर्मी से परेशान है। उमस और गर्मी झेल रहे लोगों के लिए मौसम विभाग ने एक खुशखबरी दी है। मौसम विभाग ने प्रदेश के अलग-अलग जिलों में अगले चार दिनों तक बारिश होने का अलर्ट जारी किया है।

मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, छत्तीसगढ़ में अगले 4 दिनों में मानसून की गतिविधि बनी रहेगी। वहीं, मौसम विभाग ने प्रदेश के अधिकतर जिलों का तापमान 30 डिग्री के ऊपर रहने की संभावना जताई है। इसके साथ ही मौसम विभाग ने बताया कि, राजधानी रायपुर में आज दिन भर बादल छाए रहेंगे और कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश भी होगी। मौसम विभाग ने बलरामपुर, रामानुजगंज, कोरिया, सूरजपुर, सरगुजा, मनेंद्रगढ़ और जशपुर समेत कई अन्य इलाकों में भारी बारिश होने का अलर्ट जारी किया है। इतना ही नहीं मौसम विभाग ने प्रदेश के कुछ स्थानों पर बिजली गिरने की भी संभावना जताई है।

वहीं, मौसम विभाग ने आगे जानकारी देते हुए बताया कि, अगले चार दिनों तक प्रदेश के कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। ऐसे में बारिश होने से लोगों को भीषण गर्मी और उमस से छुटकारा मिलेगा। मौसम विभाग ने लोगों को सलाह देते हुए कहा कि, वे खराब मौसम के दौरान सतर्क रहें और बिना आवश्यक कारण के खुले स्थानों पर न जाएं।


Tags:    

Similar News

null