गरियाबंद जिले में स्वास्थ्य सेवा ठप

Update: 2023-08-22 10:41 GMT

गरियाबंद। जिले से इस वक्त की एक बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां स्वास्थ्य संगठन अधिकारी कर्मचारी संघ ने हड़ताल शुरू कर दी है। स्वास्थ्य संगठन अधिकारी कर्मचारी संघ ने अपनी हड़ताल के दौरान रैली निकालकर कलेक्ट्रट का घेराव किया। मिली जानकारी के अनुसार, स्वास्थ्य संगठन अधिकारी कर्मचारी संघ अपनी पांच सूत्रीय मांगों को लकेर हड़ताल पर है।

इसी दौरान स्वास्थ्य संगठन अधिकारी कर्मचारी संघ के बैनर तले अधिकारी-कर्मचारियों ने रैली निकालकर कलेक्ट्रेट का घेराव किया। कलेक्ट्रेट घेराव के दौरान अधिकारी-कर्मचारियों ने शासन प्रशासन का विरोध करते हुए जमकर नारेबाजी की। इसके बाद स्वास्थ्य संगठन अधिकारी कर्मचारी संघ के अधिकारी-कर्मचारियों ने डिप्टी कलेक्टर TR देवांगन को अपना मांग पत्र सौपा।


Tags:    

Similar News